Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी, जिले के 86,930 किसानों के खातों में पहुंचे 17.57 करोड़ रुपये

 अम्बिकापुर 14 मार्च 2026/ देश के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से योजना की 22वीं किश्त जारी की।

इस अवसर पर सरगुजा जिले के 86,930 पात्र किसानों के बैंक खातों में 17.57 करोड़ रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई। कार्यक्रम का प्रसारण जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, विकासखंड मुख्यालयों, कृषक सुविधा केन्द्रों तथा कृषि विज्ञान केंद्र अजिरमा अम्बिकापुर सहित अन्य स्थानों पर देखा गया, जहां बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत मिल रही है और किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, अजिरमा अंबिकापुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज जिला पंचायत अध्यक्ष   निरूपा सिंह जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति सदस्य   नानमणि पैंकरा, कृषि मंत्री के प्रतिनिधि   रविन्द्र तिवारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान उप संचालक कृषि   पीतांबर सिंह दीवान, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा तथा कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव

    विश्व पर्यटन सप्ताह के तहत आईजीएनटीयू के विद्यार्थियों ने जंगल, अमरावती गंगा और ‘माई का मंडप’ तक किया ट्रैकिंग अनुभव   *समुदाय आधारित पर्यटन मॉडल को करीब से समझा*  …

    Read more

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    छत्तीसगढ़ का खजाना जनता के लिए खुला है, गांव से शहर तक तेज गति से हो रहे विकास कार्य-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव   *सड़क, शिक्षा और पर्यटन से बदल…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम