Ro no D15139/23

राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा चुनाव 2026 के मतदान के दौरान महागठबंधन में उस वक्त हलचल मच गई जब कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग के दौरान नजर नहीं आए. इस बीच आबिदुर रहमान ने दावा किया कि विधायकों का फोन बंद है क्योंकि एनडीए की ओर से लगातार ऑफर दिए जा रहे हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है.

हालांकि कांग्रेस कमरूल होदा का कहना है कि सभी विधायक जल्द पहुंच रहे हैं और पार्टी पूरी तरह एकजुट है.

वोटिंग के दौरान कांग्रेस के तीन विधायक नहीं दिखे

राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन विधायकों की अनुपस्थिति ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया. इन विधायकों की गैरमौजूदगी के बाद राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठने लगा कि क्या राज्यसभा की पांचवीं सीट के चुनाव में कोई नया समीकरण बन रहा है.

‘NDA दे रहा ऑफर’, आबिदुर रहमान का आरोप

कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान ने दावा किया कि उनके तीन विधायकों का फोन बंद है क्योंकि एनडीए की ओर से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें ऑफर दिए जा रहे हैं और परेशान किया जा रहा है.

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और कोई भी पार्टी लाइन से हटकर कदम नहीं उठाएगा.

कमरूल होदा का बयान- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, शाम छह बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें और तेज हो गईं कि आखिर शाम तक क्या नया घटनाक्रम सामने आ सकता है.

कांग्रेस का दावा- सभी विधायक रास्ते में हैं

कांग्रेस विधायक कमरूल होदा का कहना है कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और मतदान के लिए पहुंच रहे हैं. उनका दावा है कि कुल 41 विधायक पूरी तरह साथ हैं और समर्थन का आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है.

उन्होंने कहा-कुछ विधायक रास्ते में हैं और जल्द ही मतदान प्रक्रिया में शामिल होंगे. ऐसे में राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर चल रहा सियासी गणित अभी भी बेहद दिलचस्प बना हुआ है.

  • Related Posts

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    अतीश दीपंकर  बिहार ब्यूरो चीफ भागलपुर (IMNBnews Agency) सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 8वीं NCORD (State Level Narcotics Control Bureau) की उच्चस्तरीय बैठक में मादक पदार्थों के खिलाफ…

    Read more

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न