Ro no D15139/23

दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

Dubai Airport: ईरान युद्ध पूरे मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में संकट पैदा कर रहा है. जहां एक ओर अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान को निशाना बना रहे हैं, वहीं ईरान अमेरिका और इजरायल से संबंधित ठिकानों पर अटैक कर रहा है. इस सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात भी निशाना बन रहा है. ताजा मामले में यूएई के सबसे बड़े शहर दुबई पर एक बार फिर से अटैक हुआ है. सोमवार सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन गिरने से आग लग गई. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, इसकी वजह से एयरपोर्ट एहतियात के तौर  पूरी तरह बंद कर दिया गया है और सभी फ्लाइट्स अस्थाई तौर पर कैंसल कर दी गई हैं.

दुबई मीडिया ऑफिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्रोन से जुड़ी घटना के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के इलाके में आग लगी. दुबई मीडिया ऑफिस इस मामले में पल-पल की अपडेट दे रहा है. अपडेट में कहा गया, सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं. बाद में जारी एक और अपडेट में दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि इस घटना में ईंधन के एक टैंक को नुकसान पहुंचा है.

मीडिया ऑफिस ने आगे अपडेट देते हुए कहा, ‘दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित (सस्पेंड) करने की घोषणा की है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें. आगे की जानकारी उपलब्ध होते ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट जारी किया जाएगा.’

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह ड्रोन किस पक्ष की ओर से भेजा गया था. इस बीच सोशल मीडिया पर आग की कई वीडियो सामने आई हैं, जिनमें दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास धुआं और आग दिखाई दे रही है.

  • Related Posts

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    अतीश दीपंकर  बिहार ब्यूरो चीफ भागलपुर (IMNBnews Agency) सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 8वीं NCORD (State Level Narcotics Control Bureau) की उच्चस्तरीय बैठक में मादक पदार्थों के खिलाफ…

    Read more

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न