Ro no D15139/23

रैंप योजना अंतर्गत लघु वनोपज आधारित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सम्पन्न

रायपुर, 22 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत सीएसआईडीसी, रायपुर के बैनर तले तथा निम्समे, हैदराबाद के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), भाटापारा में 19 से 21 मार्च 2026 तक सेक्टर-विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण लघु वनोपज (माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस) आधारित फूड प्रोसेसिंग पर केंद्रित था।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अंगद सिंह राजपूत ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए लघु वनोपज के मूल्य संवर्धन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा विपणन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बलौदाबाजार जिले के उद्यमियों, महिला उद्यमियों तथा महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती दीपमाला लकरा द्वारा लघु वनोपज से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की तकनीक, मार्केटिंग, ब्रांडिंग तथा आवश्यक प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, भाटापारा के प्रबंधक श्री जितेंद्र धिरही ने प्रतिभागियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रायोगिक सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को चीकू, तेंदू आदि से आइसक्रीम, अचार एवं जूस जैसे उत्पाद बनाना सिखाया गया।

समापन अवसर पर डॉ. सविता राजपूत द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों में सीखने एवं स्वरोजगार के प्रति विशेष उत्साह देखा गया।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) ’’किसानों की आय बढ़ाने कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को मिलेगा बढ़ावा’’ ’’संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की’’

      अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2026/    संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 तथा रबी 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि…

    Read more

    सेवा की कहानी: डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत

    राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से मिला आर्थिक सहयोग, प्रतिदिन 30 लीटर दूध उत्पादन से मजबूत हुई आजीविका*   *दूध की बिक्री से प्रतिमाह लगभग 30 हजार रुपये की आमदनी,…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम