Ro no D15139/23

Dhurandhar 2: रिलीज के सातवें दिन कितना कमा पाई ‘धुरंधर 2’, सामने आए आंकड़े

Dhurandhar: The Revenge Box Office Collection Day 7: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाइ थ्रिलर ने रिलीज के शुरुआती दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, लेकिन पहले हफ्ते में एंट्री के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट भी देखने को मिली है. इसके बावजूद फिल्म 1000 करोड़ क्लब के काफी करीब पहुंच गई है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन मूवी ने 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 623.42 करोड़ रुपये हो गई है.

पहले हफ्ते में 1000 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

सात दिनों में दुनियाभर में 994.58 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, विदेशों में फिल्म ने सातवें दिन 11.92 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 261.92 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1006.50 करोड़ तक पहुंच गया है.

शानदार ओपनिंग, फिर आई गिरावट

फिल्म ने 18 मार्च को प्रीव्यू शोज से 43 करोड़ रुपये कमाकर दमदार शुरुआत की थी. इसके बाद पहले दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली. हालांकि दूसरे दिन कमाई में गिरावट आई और यह 80.72 करोड़ रुपये तक आ गई. वीकेंड पर फिल्म ने फिर जोर पकड़ा और शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की. लेकिन सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई. सोमवार को फिल्म ने 65 करोड़, मंगलवार को 56.60 करोड़ और बुधवार को 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

दमदार कहानी

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी अंडरकवर एजेंट हमजा के मिशन पर आधारित है. एक्शन, इमोशन और देशभक्ति से भरी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है.

  • Related Posts

    धुरंधर 2’ के सामने फीकी पड़ी ‘उस्ताद भगत सिंह’, कमाई पर पड़ा असर, 7वें दिन की कमाई में भारी गिरावट

    Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7: Pawan Kalyan की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ओपनिंग भले ही ठीक-ठाक रही, लेकिन शुरुआती उत्साह…

    Read more

    IPL 2026 में किस नंबर पर खेलेंगे केएल राहुल? अक्षर ने साफ की रणनीति

    आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में चार दिन बाकी हैं. इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. केएल राहुल इस बार दिल्ली की…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार