Ro no D15139/23

धुरंधर 2’ के सामने फीकी पड़ी ‘उस्ताद भगत सिंह’, कमाई पर पड़ा असर, 7वें दिन की कमाई में भारी गिरावट

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7: Pawan Kalyan की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ओपनिंग भले ही ठीक-ठाक रही, लेकिन शुरुआती उत्साह के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई. दर्शकों का क्रेज धीरे-धीरे कम होता नजर आया, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा. अब फिल्म के शुरुआती दिनों के आंकड़े सामने आ चुके हैं और सातवें दिन की कमाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं- आइए जानते हैं डे 7 का कलेक्शन.

7वें दिन धीमी पड़ी कमाई

Pawan Kalyan की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने सातवें दिन यानी पहले बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.14 करोड़ का कलेक्शन किया. लगातार गिरते आंकड़ों के बीच यह कमाई फिल्म की धीमी पड़ती रफ्तार को दिखाती है, जिससे साफ है कि वीकडेज में दर्शकों की रुचि काफी कम हो गई है.

धुरंधर 2 के साथ डेट क्लैश से हुआ नुक्सान

ट्रेड सर्कल में यह चर्चा और भी तेज हो गई है कि ‘धुरंधर 2’ के साथ हुए क्लैश ने ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई पर सीधा और गहरा असर डाला. बड़े बजट, ज्यादा स्क्रीन्स और मजबूत हाइप के साथ रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिससे पवन कल्याण की फिल्म को स्क्रीन काउंट और ऑडियंस दोनों के मामले में नुकसान उठाना पड़ा. खासकर वीकडेज में यह फर्क साफ तौर पर देखने को मिला, जब ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार धीमी पड़ती गई. ऐसे में कड़ी टक्कर के चलते फिल्म न सिर्फ अपनी पकड़ मजबूत करने में पीछे रह गई, बल्कि उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस भी नहीं दौड़ पाई.

  • Related Posts

    ‘सुहागन की तरह हो अंतिम संस्कार…’ मौत से पहले ही स्मिता पाटिल को हो गया था अहसास, रह गईं कई अधूरी इच्छाएं

    ये वो शब्द थे जो स्मिता पाटिल अक्सर अपने मेकअप आर्टिस्ट और करीबियों से कहा करती थीं. उनकी ये अजीब सी लगने वाली बात तब सच साबित हुई जब उनके…

    Read more

    विराट कोहली ने 37 की उम्र में किया LinkedIn पर डेब्यू, महज 10 घंटे के अंदर ही 100K लोगों ने किया फॉलो

    Virat Kohli On Linkedin: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 37 साल की उम्र में LinkedIn पर डेब्यू कर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. इस प्रोफेशनल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम