Ro no D15139/23

जशपुर में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिल रही नई मजबूती जिला चिकित्सालय में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण अंतिम चरण में कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण प्रगति पर

 जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। जिला चिकित्सालय जशपुर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण कार्य तेजी से जारी है। सीएमएचओ ने बताया कि जिला चिकित्सालय जशपुर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन मद से स्वीकृत किया गया है, जिसके लिए 16 करोड़ 63 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस कार्य हेतु 15 मार्च 2023 को मेसर्स   सांई इंफ्रास्ट्रक्चर, रायपुर को कार्यादेश जारी किया गया था। वर्तमान में यह निर्माण कार्य अंतिम चरण यानी फिनिशिंग स्तर पर प्रगतिरत है तथा इसकी संभावित पूर्णता जून 2026 निर्धारित की गई है। इस आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण से जिले में गंभीर मरीजों के उपचार की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें बाहर रेफर करने की आवश्यकता में कमी आएगी।

इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण भी पीएम-अभीम योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसके लिए 50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है तथा 14 मार्च 2024 को मेसर्स   गुरूदेव इंजिनियरिंग, जशपुर को कार्यादेश जारी किया गया है। वर्तमान में इस निर्माण कार्य के तहत प्लिंथ स्तर तक का कार्य पूर्ण किया जा चुका है और आगे का कार्य प्रगति पर है।
सीएमएचओ ने बताया कि इन दोनों निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। विशेष रूप से क्रिटिकल केयर ब्लॉक के संचालन से गंभीर मरीजों को आधुनिक उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, वहीं कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। जिला प्रशासन द्वारा इन निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर आमजन को इसका लाभ प्रदान किया जा सके।

  • Related Posts

    ​मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान

      ​20 दिन में किये फेफड़े की 9 लोबेक्टॉमी सर्जरी और इस तरह दो महीने में फेफड़े की कुल 13 लोबेक्टॉमी सर्जरी सर्जरी में 15 साल के बच्चे के फेफड़े…

    Read more

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    रायुपर 10 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की पंडवानी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच इंडिया हैबिटेट सेंटर में अपनी पूरी जीवंतता के साथ प्रस्तुत हुई। महान पांडवानी कलाकार और…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात