
चक्रेश अब चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ऐसे में परिवार के लिए उनकी देखभाल करना पहले कठिन था। उनके नाती बसंत कुमार चक्रेश बताते हैं कि कच्चे मकान में रहना हमेशा चिंता का कारण बना रहता थाकृबरसात, ठंड और गर्मी में दादा को तकलीफ होती थी। लेकिन अब पक्का मकान मिलने से न सिर्फ रहने की सुविधा बढ़ी है, बल्कि पूरे परिवार को सुरक्षित आवास भी मिली है।
प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से ऐसे कई जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन मिल रहा है, जो वास्तव में इस योजना की सार्थकता को दर्शाता है।
सोहद राम चक्रेश और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। उन्होंने शासन-प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें अपने जीवन के इस अंतिम पड़ाव में एक सुरक्षित छत और सुकून भरा जीवन मिल सका है।









