Ro no D15139/23

कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूम, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

रायपुर, 02 अप्रैल 2026।ऐतिहासिक कुंवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोक कला, संगीत एवं हास्य का मनमोहक संगम देखने को मिला। विभिन्न कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे पंडाल को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गायक विवेक शर्मा की ऊर्जावान प्रस्तुति से हुई। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों में उत्साह का संचार किया। इसके पश्चात लोक गायिका गरिमा दिवाकर ने भक्ति एवं लोक संगीत का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। उभरती कलाकार चम्पा निषाद ने भी अपने मधुर गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक संध्या में हास्य कलाकार पप्पू चंद्राकर ने अपनी प्रस्तुति से विशेष आकर्षण बटोरा। उन्होंने दैनिक जीवन से जुड़े प्रसंगों पर हास्य व्यंग्य प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। आज आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त कलाकार अनुराग शर्मा, छाया चंद्राकर, कंचन जोशी, शैलेश साव एवं रेखा जलक्षत्ररी अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है।

कुंवरगढ़ महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा एवं कला को प्रोत्साहन मिल रहा है तथा बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन से जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री  टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, धरसीवां विधायक  अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक  इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?