Ro no D15139/23

जिला स्तरीय बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 12 अप्रैल से

*पंजीयन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल*

धमतरी, 09 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने और नए खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 अप्रैल 2026 से स्थानीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गंगरेल में आयोजित होगी। इसके लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी में आयोजित की जाएगी, जिसमें आयु की कोई बाध्यता नहीं होगी। प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। जिले में पहली बार इस प्रकार की बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को नई खेल गतिविधियों से जोड़ना और उनके कौशल का विकास करना है। इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुरूद, मगरलोड, नगरी या जिला खेल कार्यालय, धमतरी में करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी सहायक खेल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है, ताकि खेल भावना को बढ़ावा मिल सके और जिले की खेल प्रतिभाओं को नया मंच प्राप्त हो।
क्रमांक-41/41/अमित

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?