Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल का सपना बना हकीकत

*ग्रामीणों के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पहुंच रहा स्वच्छ एवं शुद्ध जल*

राजनांदगांव 09 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के जल जीवन मिशन अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल का सपना अब हकीकत बन गया है। ग्राम बीजाभाठा के ग्रामीण कभी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। गर्मी के दिनों में हैंडपंप और कुएं सूखने से स्थिति और भी विकट हो जाती थी और पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं। शसन द्वारा इन कठिन परिस्थितियों को देखते हुए जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल योजना के तहत गांव में सुनियोजित तरीके से पाइपलाइन बिछाने, पानी टंकी (ओवरहेड टैंक) निर्माण कराया एवं प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस पूरे कार्य में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, जल एवं स्वच्छता समिति, तकनीकी टीम एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने योजना के महत्व को समझा और इसके सफल क्रियान्वयन में सहयोग दिया। नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता जांच एवं समय-समय पर बैठक आयोजित कर कार्य की प्रगति सुनिश्चित की गई।
जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजाभाठा में हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। यह बदलाव ग्रामीणों के जीवन में एक बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है। अब ग्रामीण महिलाओं को पानी लाने के लिए लाईन नहीं लगाना पड़ता, जिससे उनके समय की बचत हो रही है और इस समय का उपयोग अन्य घरेलू कार्यों और आत्मनिर्भर गतिविधियों में कर रही हैं। इस योजना का प्रभाव केवल पेयजल सुविधा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ा है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जलजनित बीमारियों में कमी आयी है। गांव में स्वच्छता का स्तर भी बेहतर हुआ है और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसके अलावा ग्राम में जल संरक्षण एवं जल के उचित उपयोग के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इस व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए ग्रामीणों को पानी की बचत, वर्षा जल संचयन और पाइपलाइन की देखरेख के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम बीजाभाठा हर घर जल योजना की सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। किस तरह से शासन की योजनाएं जनभागीदारी के साथ लागू होने से लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाती हैं।
क्रमांक 45 —————–

  • Related Posts

    सुशासन सरकार की पहल सेवा सेतु बनी आमजन का सहारा राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता और गति, सेवा सेतु से मिला समयबद्ध लाभ  संतोष कुमार को मिला समय पर आवश्यक दस्तावेज

     कोरबा 13 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं…

    Read more

    सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

      कोरबा 13 जून 2026/न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना