Ro no D15139/23

संकल्प प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाई गई, 12 अप्रैल को होने वाली प्रवेश परीक्षा अब होगी 25 अप्रैल को। संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में इस बार सभी कक्षाओं 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं हेतु प्रवेश परीक्षा होगी आयोजित

 

जशपुर नगर 09 अप्रैल 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इस बार कक्षा 9वीं  में 40-40 विद्यार्थियों और कक्षा 10वीं, 11वीं व 12वीं में रिक्त सीटों के अनुसार विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 15 अप्रैल 2026 को सभी विद्यालयों के प्राचार्य संकलित कर संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर प्रवेश पत्र प्राप्त करेंगे। जो विद्यार्थी पहले फॉर्म भरकर जमा कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। अब प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में परीक्षा केंद्र होंगे।
पूर्व में प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होनी थी, जिसे स्थगित किया गया है। अब सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल को प्रातः 11रू00 बजे से दोपहर 2रू00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस बार प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी स प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएँगे और प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए एक अंक काटे जाएँगे स कक्षा 9 वीं,10 वीं में प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जो पूर्व कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित केवल विज्ञान और गणित विषय से संबंधित होंगे स इसी प्रकार कक्षा 11 वीं व 12 वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स विषयों के 25 -25 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएँगे स
इस नए शिक्षण सत्र से गुणवत्ता बढ़ाने और जेईई व नीट में सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई बदलाव किए गए है, जिसमें कक्षा 9 से ही एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से अध्यापन , प्रत्येक सप्ताह जेईई व नीट स्तर का टेस्ट, प्रत्येक माह एनटीए पैटर्न पर ऑनलाइन टेस्ट सभी कक्षाओं 9 से 12वीं तक लेना शामिल है स देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के स्टडी मटेरियल का उपयोग किया जाना शामिल है स चयन का आधार उपरोक्त प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक होगा तथा प्राप्तांक के मेरिट लिस्ट के आधार पर जिले के आरक्षण प्रावधान के तहत प्रवेश दिया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि तीनो संकल्प में निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ निःशुल्क गणवेश तथा जेईई व नीट परीक्षा के लिए सभी प्रकार की आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध करायी जाती है स विद्यार्थियों को उच्च प्रशासनिक अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता है स कोचिंग देने वाले सभी विषयों के शिक्षक इसी कार्य के लिए अनुभवी और योग्य है जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा पृथक से नियुक्त किया गया है ।
पूरा फोकस केवल जेईई व नीट परीक्षा की तैयारी पर ही होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक विद्यार्थी अनिवार्य रूप से उपरोक्त परीक्षाएं क्वालीफाई करें और उनका एडमिशन आईआईटी और शासकीय मेडिकल कॉलेज में हो सके स इन तीनो संस्थान में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को केवल जेईई व नीट की परीक्षा अच्छे अंकों से क्वालीफाई करना है , इस सोच के साथ प्रवेश लेंगे ।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार