Ro no D15139/23

ग्रीष्म ऋतु लू से बचाव हेतु दिशा-निर्देश जारी’

 

 जशपुरनगर 09 अप्रैल 2026/ भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा ग्रीष्म ऋतु में तीव्र गर्मी और तापमान वृद्धि को देखते हुए लू (तापघात) से बचाव एवं तैयारी संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।
लू के दौरान सिर में भारीपन, तेज बुखार, मुंह सूखना, चक्कर आना, उल्टी, कमजोरी, पसीना न आना, भूख कम लगना तथा बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर ठंडे पानी की पट्टी लगाना, तरल पेय पिलाना, शरीर पर ठंडा पानी छिड़कना तथा शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी गई है। अत्यधिक गर्मी में शरीर में पानी और नमक की कमी मुख्य कारण बताया गया है। इसलिए अनावश्यक बाहर न निकलने, सिर और कान ढकने, सूती कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस का उपयोग करने तथा दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप से बचने को कहा गया है।
जारी निर्देशों में नागरिकों से घर को ठंडा रखने, पर्दे और पंखों का उपयोग करने, बीमारी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने और जानवरों को छाया-पानी उपलब्ध कराने की अपील की गई है। नियोक्ताओं को मजदूरों के लिए ठंडा पानी, शेड, समय-सारणी में बदलाव और विश्राम अवधि बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान ठंडे जैकेट, पर्याप्त पानी, सनग्लास और सनस्क्रीन का उपयोग करने को कहा गया है। वरिष्ठ नागरिकों से घर में रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने तथा किसी भी लक्षण पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा गया है। राज्य स्तर पर सरकार नोडल अधिकारी नियुक्त कर लू की स्थिति की समीक्षा करेगी। सार्वजनिक स्थानों पर वाटर एटीएम और पेयजल की व्यवस्था करने। मनरेगा में कार्य समय परिवर्तित करने और छाया स्थलों के निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, प्याऊ केंद्रों की स्थापना और अस्पतालों में बिजली-पानी व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित करने को कहा गया है।
नगरीय निकायों को बेघर और जोखिमग्रस्त समूहों की पहचान कर पानी और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने, शहरी क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने तथा ताप कम करने वाले उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लू प्रभावितों के परीक्षण, ओआरएस उपलब्धता और 108-104 सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करेगा। श्रम विभाग बाहरी कार्यों के समय में बदलाव, मजदूरों को आइस पैक उपलब्ध कराने और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। पशु चिकित्सा विभाग पशुओं के लिए पानी, चारा, दवाइयों तथा ग्राम स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग राज्य-स्तरीय डैशबोर्ड तैयार कर मैसेज प्रसारित करेगा। परिवहन विभाग बस स्टैंडों पर प्राथमिक उपचार एवं समय परिवर्तन सुनिश्चित करेगा। शिक्षा विभाग स्कूलों में पेयजल, ओआरएस और समय परिवर्तन लागू करेगा। मनरेगा स्थलों पर पानी-छाया की व्यवस्था, वन विभाग द्वारा हरियाली, वन-अग्नि की रोकथाम और वन्यजीवों के लिए जलस्रोत उपलब्ध कराए जाएंगे। पर्यटन विभाग तीर्थस्थलों पर छाया और पानी की व्यवस्था करेगा। अग्निशमन विभाग आग नियंत्रण हेतु तैयारी, उपकरणों की उपलब्धता और कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करेगा। समग्र रूप से सरकार ने नागरिकों, मजदूरों, वरिष्ठजनों और पशुओं को लू से होने वाले संभावित नुकसान से बचाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार