Ro no D15139/23

सड़क दुर्घटना पीड़ित को मिला तत्काल निःशुल्क उपचार

पीएम-राहत योजना के तहत धमतरी में पहला सफल कैशलेस इलाज

धमतरी, 09 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने हेतु केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-राहत योजना (Pradhan Mantri – Road Accident Victim Hospitalization and Assured Treatment – RAHAT) के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत धमतरी जिले में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। कलेक्टर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस एवं यातायात विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं पीएम-राहत योजना से पंजीकृत निजी चिकित्सालय नंदा हॉस्पिटल, धमतरी में जिले का प्रथम कैशलेस उपचार सफलतापूर्वक किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला कांकेर के ग्राम चिहरो (तहसील दुर्गकोंदल) निवासी 23 वर्षीय श्री भागवत प्रसाद दुग्गा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दिनांक 01 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 8:00 से 8:30 बजे के बीच भानुप्रतापपुर (कांकेर) के समीप दुर्घटना होने के बाद उन्हें परिजनों द्वारा उसी रात लगभग 12:35 बजे नंदा हॉस्पिटल, धमतरी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच में मरीज को गंभीर सिर की चोट (Head Injury), बाएं फ्रंटल लोब में एक्स्ट्राड्यूरल ब्लीड तथा चेहरे की अनेक हड्डियों में फ्रैक्चर पाया गया। चिकित्सकों द्वारा तत्परता से उपचार प्रारंभ करते हुए पीएम-राहत योजना के प्रावधानों के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया गया।

गौरतलब है कि इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती कराने पर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार एक सप्ताह तक प्रदान किया जाता है। समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार के पश्चात मरीज के स्वास्थ्य में सुधार हुआ तथा दिनांक 08 अप्रैल 2026 को उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज एवं उनके परिजनों द्वारा शासन की इस संवेदनशील पहल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त जिले में अन्य दुर्घटना पीड़ितों को भी योजना का लाभ प्राप्त हुआ है, जिनमें श्री सूर्यकांत ठाकुर (जिला अस्पताल, धमतरी), श्री नारायण साहू (एकता हॉस्पिटल, धमतरी) तथा श्री अवन लाल ध्रुव (शिवनंदा हॉस्पिटल, धमतरी) शामिल हैं, जिन्हें योजना के तहत निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को शीघ्रतम निकटतम पंजीकृत अस्पताल में पहुंचाएं, जिससे उन्हें पीएम-राहत योजना का त्वरित लाभ मिल सके और समय पर उपचार से जीवन की रक्षा की जा सके।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?