Ro no D15139/23

कुरूद के ग्राम कुल्हाड़ी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

धमतरी 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज राजस्व, पंचायत एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कुरूद विकासखंड के ग्राम कुल्हाड़ी में व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 26 अवैध अतिक्रमणों को हटाया।
यह कार्रवाई ग्राम में लंबे समय से शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ की गई, जिसमें पक्के निर्माण, दीवारें तथा घेराबंदी शामिल थे। प्रशासन की टीम ने पूर्व में संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर समझाइश दी थी, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने में सहयोग किया। इसी कारण पूरी कार्रवाई बिना किसी विवाद और तनाव के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसे आमजन के उपयोग हेतु सुरक्षित रखना तथा ग्रामों में सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कुरूद श्री सूरज बंछोर, नायब तहसीलदार श्री राम सिन्हा, बिरेंझर चौकी प्रभारी श्री अजय सिंह, ग्राम कुल्हाड़ी की सरपंच श्रीमती सुमित्रा साहू सहित राजस्व, पंचायत एवं पुलिस विभाग का अमला उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?