Ro no D15139/23

सहकारिता क्षेत्र को मिली नई ऊर्जा-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 515 नवीन पैक्स सोसाइटी का किया वर्चुअल शुभारंभ

बस्तर संभाग में बने 39 नए सोसाइटी
किसानों को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में बड़ा कदम

जगदलपुर 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट मंत्रियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेशभर में 515 नवीन पैक्स सोसाइटी का वर्चुअल शुभारंभ किया, जहां सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप पश्चिम बंगाल से वर्चुअली शामिल हुए। इस अवसर पर बस्तर संभाग में कुल 39 नए पैक्स सोसाइटी का शुभारंभ किया गया, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कदम ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इन नई समितियों के शुरू होने से अब पूरे प्रदेश में सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर 2 हजार 573 हो गई है। उन्होंने प्रदेश के अन्नदाता किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार खेती-किसानी में आधुनिक तकनीक और सहकारिता के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दे रही है, ताकि गांव और किसान समृद्ध बन सकें।

जगदलपुर स्थित जिला सहकारिता केन्द्रीय बैंक में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बैंक के समस्त पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और इस ऐतिहासिक पहल के साक्षी बने। बैंक पदाधिकारियों ने इसे सहकारिता क्षेत्र के विस्तार और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि नई पैक्स सोसाइटी और लैम्प्स के माध्यम से किसानों को ऋण, बीज, खाद एवं अन्य आवश्यक सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी। इससे न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान बैंक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि यह पहल सहकारिता व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप कोंडागांव के अनंतपुर लैम्प्स से वर्चुअली शामिल हुए। जगदलपुर स्थित जिला सहकारिता केन्द्रीय बैंक में प्रमुख रूप से बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक विनोद बुनकर, बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर सिंह ध्रुव एवं अतिरिक्त प्रबंधक एसए रजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिनांक 25.09.26 शाम 6.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.54% आवक 177006 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 99.10% आवक 15207क्यूसेक   दुधावा जलाशय 100% आवक 44595 क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 87.74% आवक 28726क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा…

    Read more

    बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सीईओ जयंत नाहटा, ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

    सारंगपुर और भरारी में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, राहत-बचाव और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश   धमतरी, 25 सितंबर 2026। जिले में लगातार…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी