Ro no D15139/23

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सीईओ जयंत नाहटा, ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

सारंगपुर और भरारी में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, राहत-बचाव और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश

 

धमतरी, 25 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही वर्षा और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित ग्राम सारंगपुर और भरारी का दौरा कर मौके पर जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर परिस्थितियों की जानकारी ली तथा उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

ग्राम सारंगपुर में सीईओ श्री नाहटा ने बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में रह रहे परिवारों से सतर्क रहने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी प्रकार का जोखिम न लेते हुए तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ उनके लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित रूप से प्रभावित परिवारों की पहचान एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाए जाने वाले परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधा, भोजन, पेयजल, आवास तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए बचाव दल एवं आवश्यक संसाधनों को तैयार स्थिति में रखने के निर्देश दिए।

 

इसके पश्चात सीईओ श्री नाहटा ने ग्राम भरारी पहुंचकर नदी एवं आसपास के क्षेत्रों में जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नदी किनारे निवासरत परिवारों से विशेष सावधानी बरतने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए समय रहते सुरक्षित स्थान पर जाने की समझाइश दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सावधानी बरतने तथा जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

सीईओ श्री नाहटा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा और जलस्तर की स्थिति पर निरंतर नजर रखते हुए किसी भी संभावित खतरे की सूचना तत्काल संबंधित स्तर तक पहुंचाई जाए। ग्रामीणों को भी नदी, नाले, पुल-पुलिया और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती वर्षा रानी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावित एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं बचाव व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

      प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा- चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय और एल्युमिनियम…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2026 में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

      धान उपार्जन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित रकबे के आधार पर होगा लाभ का निर्धारण, किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी से होगा भुगतान धमतरी 12…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?