Ro no D15139/23

कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुरगी में योगाभ्यास में लिया भाग स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

राजनांदगांव 16 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुरगी में स्वस्थ जीवनशैली अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित प्रात:कालीन योगाभ्यास कार्यक्रम का निरीक्षण किया और योगाभ्यास सत्र में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित योग लाभार्थियों को नियमित योग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विशेषकर 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। कलेक्टर ने गैर संचारी रोगों में योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं मोटापे जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इनसे बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों को प्रतिदिन कम से कम 30 से 45 मिनट योगाभ्यास करने की सलाह दी।
कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं अन्य योजनाओं की जानकारी ली तथा योग लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने योग सत्र में उपस्थित अभ्यासियों के अनुशासन एवं उत्साह की सराहना करते हुए प्रशिक्षकों द्वारा सिखाए जा रहे विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम की विधियों का अवलोकन किया और योग सत्रों को नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने योग शिविर में उपस्थित ग्रामवासियों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेते हुए अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। योगाभ्यास के उपरांत लाभार्थियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष काढ़ा एवं पौष्टिक अंकुरित चना-मूंग का वितरण किया गया। स्वस्थ जीवनशैली अभियान अंतर्गत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष ) में योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास तथा अन्य सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रति बुधवार योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला आयुष अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) प्रभारी डॉ. मधु बंछोड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरगी के चिकित्सक एवं स्टाफ, योग प्रशिक्षक श्री भोजराज नेताम, अंशकालिक स्वच्छक श्री भागवत साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
क्रमांक 91 —————–

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?