Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्गदर्शिका का विमोचन किया

जशपुरनगर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर में पशु सखियों के सशक्तीकरण के लिए बकरी एवं मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्गदर्शिका का विमोचन किया ।

इस अवसर पर जशपुर विधायक  रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक  गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष   शौर्य प्रताप सिंह जुदेव,नगर पालिका अध्यक्ष  अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष  यश प्रताप सिंह जुदेव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव  निहारिका बारिक सरगुजा कमिश्नर  नरेन्द्र दुग्गा पुलिस कमिश्नर  दीपक कुमार झा, कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह सहित जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में पशु सखियों के पास मानकीकृत प्रशिक्षण सामग्री का अभाव था, जिससे बकरी एवं मुर्गी पालन में वैज्ञानिक जानकारी का सही उपयोग नहीं हो पाता था। पशुओं के पोषण, टीकाकरण एवं बीमारियों की पहचान में कठिनाई होती थी, जिसके कारण उत्पादन कम होता था तथा पशुओं की मृत्यु दर बढ़ने से आय पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता था।
अब इस प्रशिक्षण मार्गदर्शिका के माध्यम से पशु सखियों को सरल एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे वे बेहतर ढंग से पशुपालकों का मार्गदर्शन कर सकेंगी। समय पर रोग पहचान एवं उपचार, संतुलित आहार प्रबंधन तथा उन्नत पालन तकनीकों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी और पशुपालकों की आय में सुधार आएगा। साथ ही ग्राम स्तर पर ही त्वरित सेवाएं उपलब्ध होने से पशुपालन कार्य अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ होगा।

  • Related Posts

    राजनांदगांव में साढ़े 6 वर्षों का कार्यकाल अविस्मरणीय : संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक

    – संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक को दी भावभीनी विदाई   राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक का जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से जनसंपर्क…

    Read more

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, कलेक्टर ने तय की समयबद्ध कार्ययोजना

    एग्रीस्टैक-डिजिटल क्रॉप सर्वे को गति देने 59,339 खसरों का बटांकन जल्द पूरा करने के निर्देश   धमतरी, 31 अगस्त 2026/ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ ग्रामीणों को सुगम…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात