Ro no D15139/23

अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, करोड़ों का आर्थिक दंड वसूला

धमतरी 17 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए लगातार कार्रवाई की है। खनिज विभाग द्वारा न केवल वाहनों और मशीनों की जब्ती की जा रही है, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी आर्थिक दंड भी लगाया जा रहा है।
हाल ही में ग्राम झुरानवागांव में 8 हाईवा वाहनों को अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त किया गया, वहीं ग्राम खट्टी (तहसील मगरलोड) में अवैध उत्खनन में लगी एक चेनमाउंटेन मशीन को भी कब्जे में लिया गया है। इन सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
आर्थिक दंड के मामलों में भी जिले ने बड़ी कार्रवाई दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के कुल 361 प्रकरणों में 1 करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया गया। वहीं चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 434 प्रकरणों में 1 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की वसूली की जा चुकी है।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर न केवल सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि भारी आर्थिक दंड भी देना होगा। इसके लिए उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार