Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सरपंचों से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और मूलभूत सुविधाओं के संबंध में ली प्रतिक्रिया

राजनांदगांव 20 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज पटवारी प्रशिक्षण केंद्र में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत सरपंचों के साथ बैठक कर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायते शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इसमें सरपंचों की भूमिका अत्यंत अहम है। कलेक्टर ने सरपंचों से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और मूलभूत सुविधाओं के संबंध में प्रतिक्रिया ली। उन्होंने नाली निर्माण, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, पेयजल व्यवस्था जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण के निर्देश दिए। साथ ही पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टैक्स कलेक्शन बढ़ाने कहा। उन्होंने पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए सामुदायिक भवन एवं व्यावसायिक परिसरों के निर्माण जैसे आय सृजन के उपाय अपनाने कहा, जिससे किराये के माध्यम से नियमित आय प्राप्त हो सके। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक सोलर कनेक्शन लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने तथा गांवों को सोलर विलेज बनाने कहा।
कलेक्टर ने गर्मी के मौसम में धान की जगह कम पानी उपयोग वाली दलहन-तिलहन फसल अपनाने कहा। उन्होंने बताया कि पीएम आशा योजना के अंतर्गत शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीदी की जा रही है। जिससे किसानों को अच्छी आमदानी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कुपोषण मुक्त पंचायत बनाने तथा लखपति दीदी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित बटवारा, नामांतरण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। कलेक्टर ने सरपंचों से उनकी पंचायतों में आने वाली समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी सरपंच आपसी समन्वय के साथ कार्य कर विकास कार्यों में तेजी लाएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर प्रत्येक हितग्राही तक पहुंच सके। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित सभी राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित थे।
क्रमांक 113 —————–

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार