Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को

जिले के 63 परीक्षा केंद्रों में 19429 अभ्यर्थी होंगे शामिल
10ः00 से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों को 09ः30 बजे तक परीक्षा केंद्र में करना होगा प्रवेश

अम्बिकापुर 21 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 26 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला परीक्षा नोडल अधिकारी के निर्देशन में परीक्षा के सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। परीक्षा नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में परीक्षा हेतु 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19429 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 09ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा।

अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश-
अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा का आयोजन 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 09ः30 बजे बंद कर दिया जायेगा, इसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएंगे। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। अभ्यर्थी फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनें, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आयें। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था के कड़े उपाय सुनिश्चित किए हैं ताकि भर्ती परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

  • Related Posts

    दिनांक 25.09.26 शाम 6.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.54% आवक 177006 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 99.10% आवक 15207क्यूसेक   दुधावा जलाशय 100% आवक 44595 क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 87.74% आवक 28726क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा…

    Read more

    बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सीईओ जयंत नाहटा, ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

    सारंगपुर और भरारी में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, राहत-बचाव और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश   धमतरी, 25 सितंबर 2026। जिले में लगातार…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी