Ro no D15139/23

कलेक्टोरेट में शासकीय कबाड़ की खुली बिक्री, तांबा और पीतल समेत कई सामग्रियों के दाम तय

जगदलपुर, 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टोरेट जगदलपुर के राजस्व विभाग के अंतर्गत नाजरात शाखा में जमा अनुपयोगी शासकीय सामग्रियों को अब कबाड़ के रूप में बेचा जा रहा है। जारी सूचना के अनुसार इन सामग्रियों का विक्रय प्रति किलोग्राम की निर्धारित दर पर किया जाएगा, जिसमें सबसे कीमती स्कैप कॉपर है जिसकी दर 246 रुपए प्रति किलो तय की गई है। इसके अतिरिक्त स्कैप ब्रॉस 144 रुपए, एल्यूमिनियम 82 रुपए, स्कैप आयरन 28 रुपए और जीआई पाइप 25 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध हैं। कम कीमत वाली श्रेणियों में टीन 15 रुपए, वाहन टायर और पुराने कागज 08 रुपए तथा प्लास्टिक मात्र 05 रुपए प्रति किलो की दर पर बेचे जा रहे हैं।
इस प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन प्रस्तुत कर जिला कार्यालय के जिला नाजिर से संपर्क कर सकते हैं और निर्धारित दरों पर सामग्री का क्रय कर सकते हैं। सामग्रियों के नाप-तौल और कागज स्कैपिंग मशीन की पूरी व्यवस्था आवेदक को स्वयं के खर्च पर करनी होगी। साथ ही सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से यह नियम बनाया गया है कि क्रय की गई कबाड़ सामग्री का उठाव तभी संभव होगा जब उसकी पूरी राशि शासन के पास जमा कर दी जाएगी।

  • Related Posts

    बोकी-आरा मार्ग पर गिरमा नदी में पुल निर्माण पूर्ण, 8 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

      4.41 करोड़ की लागत से 100 मीटर लंबे पुल का निर्माण हुआ पूरा रायपुर. 24 सितम्बर 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क,…

    Read more

    सुकमा वन क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

      वन विभाग की टीमें निगरानी में जुटीं रायपुर, 24 सितम्बर 2026/सुकमा वनमंडल के सुकमा वन परिक्षेत्र में मवेशी के मारे जाने के बाद बाघ की संभावित मौजूदगी के संकेत…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम