Ro no D15139/23

25 अप्रैल को पीजी कॉलेज धमतरी में साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं को मिलेगा मंच

धमतरी, 23 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड, धमतरी में साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागी विभिन्न समसामयिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर अपनी मौलिक एवं अप्रकाशित कविता, लेख अथवा कहानी (अधिकतम 500 शब्दों में) प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए निर्धारित विषयों में धमतरी की सांस्कृतिक विरासत, महानदी, माँ, जल संरक्षण (जल है तो कल है), नारी शक्ति, युवा-देश का भविष्य, धमतरी में विकास तथा छत्तीसगढ़ी लोककला शामिल हैं।

आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा तथा ऑनलाइन पंजीयन को प्राथमिकता दी जाएगी। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए ठहरने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये तथा तृतीय को 2100 रुपये की राशि के साथ प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रस्तुत रचनाओं का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा, जिनका निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी निम्न संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-

9907768286 (एच.एल. कुरेशिया),

9424210208 (दुमन लाल ध्रुव),

7974008830 (दीपचंद भारती)।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार