Ro no D15139/23

पीजी कॉलेज में युवा फेस्ट के पहले दिन उमड़ा उत्साह, फूड स्टॉल्स बने आकर्षण का केंद्र

*फूड स्टॉल्स में दिखा स्वाद और हुनर, युवा फेस्ट के पहले दिन छाए विद्यार्थी*

*कलेक्टर ने की डिजीटल भुगतान*

धमतरी, 24 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के पीजी कॉलेज परिसर में आज से प्रारंभ हुए दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के पहले दिन छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय परिसर रंग-बिरंगी गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और युवा ऊर्जा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स रहे, जहां स्वाद, रचनात्मकता और प्रस्तुति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

युवा फेस्ट में पीजी कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय कंडेल, सिलौटी कॉलेज तथा अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विविध व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इन स्टॉल्स पर खट्टे-मीठे, फास्ट फूड, आमपना और पारंपरिक व्यंजनों की भरमार रही। गर्ल्स कॉलेज धमतरी के स्टॉल पर भेल, नींबू पानी और स्वीट कॉर्न आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं पीजी कॉलेज के स्टॉल्स पर आइसक्रीम, कस्टर्ड, फ्रूट चाट, जलजीरा, सैंडविच और चाउमीन का जायका लोगों को खूब पसंद आया। कंडेल कॉलेज के स्टॉल पर भेल, भजिया और नमकीन ने स्वाद बिखेरा, जबकि सिलौटी कॉलेज द्वारा प्रस्तुत अरसा, आम गुराम, अचार और माड़िया पेज जैसे पारंपरिक व्यंजनों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव सहित अन्य जिला अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न स्टॉल्स का भ्रमण कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कलेक्टर सहित अधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने आमपना सहित विभिन्न व्यंजनों का स्वाद भी लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने डिजीटल भुगतान भी किया। आमपना गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला एक बेहतरीन पारंपरिक पेय है। यह कच्चे आम, पुदीना, जीरा और काले नमक से बनता है, जो लू (heatstroke) से बचाता है, शरीर को तुरंत हाइड्रेटेड करता है और पाचन में सुधार करता है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि युवा फेस्ट जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नवाचार और उद्यमिता की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि फूड स्टॉल्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किए हैं, बल्कि टीमवर्क, प्रबंधन क्षमता और रचनात्मक सोच का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जिले की सांस्कृतिक समृद्धि और युवा शक्ति को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे।युवा फेस्ट का यह उत्साहपूर्ण आगाज आगामी दिवस के कार्यक्रमों के लिए भी उत्सुकता बढ़ा रहा है।

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर