Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना: राशि से मनीषा संवार रही बेटी का भविष्य

*बच्ची के पढ़ाई में भी कर रही उपयोग*

रायपुर, 27 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने परिवारों के लिए समृद्धि ला सकें। कई महिलाएं अपने बच्चों की पढ़ाई के तथा घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में इस राशि का उपयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बरबसपुर की निवासी मनीषा बंजारा महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता का सार्थक उपयोग कर अपनी बेटी का भविष्य संवार रही हैं। मनीषा बंजारा को योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से घर की छोटी-छोटी जरूरतों के साथ-साथ अपने बच्चे की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का अवसर मिला है।

मनीषा ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग अपनी संतान की शिक्षा में कर रही हैं, जिससे परिवार के आर्थिक बोझ में कमी आई है और बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी हुई है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना में खाता भी खुलवाया है और नियमित रूप से उसमें राशि जमा कर रही हैं। यह पहल उनकी दूरदर्शिता और आर्थिक जागरूकता को दर्शाती है। मनीषा ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मविश्वास और आर्थिक संबल प्रदान किया है, जिससे वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के संचालन हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार