Ro no D15139/23

’‘सही दवा – शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान शुरू, पत्थलगांव में खाद्य-औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई’ 15 दिवसीय अभियान- 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक

जशपुरनगर  28 अप्रैल 2026 / सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में एवं जिला दंडाधिकारी जशपुर के नेतृत्व में जिले में आज से ‘सही दवा – शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।  प्रथम दिवस खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान की शुरुआत -पत्थलगांव ब्लॉक- से की।

खाद्य सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा की गई कार्यवाही
श्री जय बालाजी फन एंड फूड रेस्टोरेंट, बस स्टैंड पत्थलगांव गंदगी और अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी। खोवा और सुहानी नमकीन का नमूना जांच हेतु संकलित किया गया। इसी प्रकार न्यू श्री जय बालाजी रेस्टोरेंट, बस स्टैंड पत्थलगांव से गंदगी मिलने पर नोटिस जारी। लस्सी और काजू के नमूने जांच हेतु भेजे गए। केक टाउन बेकरी, बस स्टैंड पत्थलगांव को साफ-सफाई नहीं मिलने और भारी मात्रा में एक्सपायरी सामान मिलने पर नोटिस। मौके पर लगभग 10 किलोग्राम केक निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे पदार्थ, रंग और जेली नष्ट कराए गए। सेंट्रल रेस्टोरेंट, बस स्टैंड में निरीक्षण कर खाद्य कारोबारी को आवश्यक सुधार के निर्देश। स्ट्रीट फूड वेंडर्स गुपचुप, चाट, नूडल्स, नाश्ता, गन्ना रस, आम रस और फल विक्रेताओं का निरीक्षण। साफ-सफाई, हाइजीन संबंधी जानकारी देकर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।
औषधि प्रकोष्ठ द्वारा की गई कार्यवाही
           अभियान के अंतर्गत कुल 04 कॉस्मेटिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 01 कॉस्मेटिक उत्पाद का नमूना परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। एक्सपायर्ड कॉस्मेटिक सामग्री पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को उक्त सामग्री विक्रय क्षेत्र से तत्काल हटाने और नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए। यह कार्यवाही उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य व कॉस्मेटिक उत्पाद उपलब्ध कराने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु की गई।
जिले में यह अभियान आगामी 15 दिवस तक सतत जारी रहेगा
           इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार  भीष्म पटेल और जिला पुलिस बल की टीम मौजूद रही।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे