Ro no D15139/23

कमिश्नर बस्तर  डोमन सिंह ने बस्तर मुन्ने सहित नियद नेल्लानार योजना एवं सुशासन तिहार के तहत शिविरों का सुचारू आयोजन करने दिए निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा में पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर सेचुरेशन करने कहा


जगदलपुर, 30 अप्रैल 2026/
कमिश्नर बस्तर संभाग  डोमन सिंह ने बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार योजना एवं सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कमिश्नर श्री सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए समीक्षा बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत और नगरीय निकायों के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि एनसीईएआर सर्वे डेटा के आधार पर चिन्हित हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित कर सेचुरेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त शिविर ग्रामीणों और नागरिकों के समस्याओं का वास्तविक समाधान का माध्यम बनें।

कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि शिविरों के आयोजन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ ले सकें। इस दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाने सहित बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को अवगत कराया जाए, वहीं नगरीय इलाकों में उद्घोषणा करवाकर नागरिकों को शिविरों की जानकारी दी जाए। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से सूचित किया जाए। कमिश्नर ने उपयुक्त शिविर स्थलों का चयन करने पर बल देते हुए कहा कि शिविरों को सामुदायिक भवन या अन्य सार्वजनिक स्थल जिसमें समुचित छाया की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा आदि उपलब्ध हो, वहाँ पर आयोजन किया जाए। इन शिविरों के दौरान ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालय खुली रखी जाए और संबंधित मैदानी अमले की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने पर विशेष जोर दिया।

कमिश्नर ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना और बस्तर मुन्ने जैसी पहल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड विजिट के माध्यम से कार्यों की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में अधिकारियों से कहा गया कि शासन की मंशानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए, विशेष रूप से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, जाब कार्ड सहित अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं का सेचुरेशन पर विशेष फोकस किया जाए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, डिप्टी कमिश्नर गीता रायस्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वहीं अन्य जिलों के सीईओ जिला पंचायत एवं अन्य अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

  • Related Posts

    शोभित को थी चलने फिरने की समस्या, सीएम हेल्पलाइन नंबर से त्वरित मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

    रायपुर, 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल*   *सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका :…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार