Ro no D15139/23

शोभित को थी चलने फिरने की समस्या, सीएम हेल्पलाइन नंबर से त्वरित मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

रायपुर, 01 सितंबर 2026/

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम रावन निवासी शोभित राम वर्मा के लिए भी सीएम हेल्पलाइन उनकी समस्या के समाधान का जरिया बनी।

पेशे से टेलर का काम करने वाले शोभित राम वर्मा को गांव के एक व्यक्ति से सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने हेल्पलाइन पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई और समस्या के निराकरण के लिए आवेदन किया। उनकी शिकायत पर संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें समाज कल्याण विभाग के माध्यम से बैटरी चलित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

समस्या का शीघ्र समाधान होने और बैटरी चलित ट्राइसाइकिल मिलने पर शोभित राम वर्मा काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आत्मीयता से “विष्णु भैया” कहते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का सशक्त माध्यम बन रही है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात