Ro no D15139/23

बस्तर संभाग के लिपिकों हेतु लेखा प्रशिक्षण सत्र की होगी शुरुआत 1 मई से आवेदन शुरू

 जगदलपुर, 30 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय प्रशासन में दक्षता लाने के उद्देश्य से शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, बस्तर संभाग द्वारा आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र की घोषणा कर दी गई है। यह चार माह का प्रशिक्षण सत्र 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक जगदलपुर स्थित प्रशिक्षण शाला में आयोजित किया जाएगा। कार्यालय प्राचार्य द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, संभाग के सात जिलों के अंतर्गत कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारी इसके लिए 1 मई से 31 मई के बीच अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कड़े पात्रता नियम निर्धारित किए गए हैं, जिसके तहत केवल वे ही तृतीय श्रेणी लिपिक पात्र होंगे जिन्होंने अपनी तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली है और उनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल विशेष वाहक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जिसके पास प्रशिक्षणार्थियों के चयन का सर्वाधिकार सुरक्षित रहेगा। प्रशिक्षण शाला ने स्वास्थ्य मानकों और अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे केवल उन्हीं कर्मचारियों के नाम अग्रेषित करें जो शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ हों और बिना किसी अवरोध के चार माह का पाठ्यक्रम पूरा कर सकें। गौरतलब है कि इस सत्र के लिए कुल 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पिछले सत्रों में चयनित होने के बावजूद प्रवेश से वंचित रहे कर्मचारियों के पुराने आवेदन स्वतः निरस्त माने जाएंगे और उन्हें इस नए सत्र के लिए फिर से आवेदन करना होगा। अंतिम तिथि 31 मई के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, अतः इच्छुक कर्मचारियों को समय रहते अपनी अनुशंसा सहित आवेदन भेजने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    शोभित को थी चलने फिरने की समस्या, सीएम हेल्पलाइन नंबर से त्वरित मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

    रायपुर, 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल*   *सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका :…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार