Ro no D15139/23

15 दिवसीय सघन जांच अभियान 13 दवा दुकानों की जांच, 2 पर कार्रवाई

अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/  नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर, अंबिकापुर के निर्देशानुसार जिले में 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान ष्सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधारष् थीम पर आधारित है। अभियान के प्रथम चरण के तृतीय दिवस, 29 अप्रैल 2026 को जिले में कुल 13 थोक एवं फुटकर औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों एवं प्रसाधन सामग्री के भंडारण, रख-रखाव, सीसीटीवी व्यवस्था तथा क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही, दवाओं को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जांच के दौरान 02 औषधि प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। निरीक्षण टीम द्वारा सभी औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे केवल अधिकृत दवा कंपनियों के डिपो से ही दवाओं की खरीदी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, थोक दवा विक्रेताओं को प्रतिमाह नारकोटिक एवं अन्य राज्यों से खरीदी गई दवाओं के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले में दवा आपूर्ति की प्रभावी निगरानी की जा सके।

  • Related Posts

    आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

      केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी एवं विभिन्न पौधों के बीज, विसर्जन के बाद अंकुरित होकर बनेंगे पौधे…

    Read more

    सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कहा – बच्चियों को अपनी समस्या बताने के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं जिम्मेदारी तय कर लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु