Ro no D15139/23

सेवानिवृत्त कर्मियों को दी भावभीनी विदाई कलेक्टर  आकाश छिकारा ने शॉल और श्रीफल देकर किया सम्मानित सेवा के अंतिम दिन ही सौंपे पेंशन आदेश

जगदलपुर, 30 अप्रैल 2026/ शासकीय सेवा की एक लंबी और कर्तव्यनिष्ठ यात्रा पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कलेक्टोरेट के ‘प्रेरणा कक्ष’ में गुरूवार को एक गरिमामयी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर  आकाश छिकारा ने सेवानिवृत्ति प्राप्त कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं देते हुए शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया। कलेक्टर ने प्रशासन की संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उसी समय पेंशन भुगतान आदेश और अन्य उपादानों का लाभ प्रदान किया, ताकि सेवा के बाद उनकी आगामी राह सुगम हो सके। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का पूरा लेखा-जोखा तैयार रख उन्हें सेवा के अंतिम दिन ही लाभान्वित करने के लिए वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक की विशेष प्रशंसा भी की।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने समारोह को संबोधित करते हुए भावुक होकर कहा कि आप सभी ने विभिन्न विभागों में रहते हुए अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय लोक सेवा और जनहित के कार्यों में व्यतीत किया है, जिसके लिए प्रशासन और जनता सदैव ऋणी रहेगी। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि शासकीय सेवा से निवृत्ति केवल एक औपचारिक पड़ाव है, आपके पास जो अनुभव, कौशल और ज्ञान का भंडार है, उसकी आवश्यकता अब भी समाज को है। उन्होंने आग्रह किया कि सेवानिवृत्ति के बाद की इस नई पारी में सभी कर्मी अपने अनुभवों का लाभ समाज के उत्थान और लोगों के कल्याण के लिए अवश्य प्रदान करें। कलेक्टर की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्यप्रणाली की सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

इस सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ कोषालय अधिकारी सहित कोषालय विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनों ने भी शिरकत की, जिनकी उपस्थिति ने इस विदाई समारोह को और भी अधिक स्मरणीय और आत्मीय बना दिया। उपस्थित सभी लोगों ने अपने साथियों के सफल कार्यकाल की सराहना की और उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ससम्मान विदा किया। कुल 23 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को इस अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई, जिससे पूरा वातावरण आत्मीयता से भर उठा।

  • Related Posts

    सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कहा – बच्चियों को अपनी समस्या बताने के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं जिम्मेदारी तय कर लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल

      राज्यपाल  रमेन डेका से छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने की भेंट रायपुर, 08 सितम्बर 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने भेंट कर छत्तीसगढ़ी भाषा को…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु