Ro no D15139/23

नशामुक्ति की ओर बढ़ते कदम – ग्राम पंचायत तेलसरा की प्रेरक पहल

 कोरबा 04 मई 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत तेलसरा, जनपद पंचायत कटघोरा (छत्तीसगढ़) में एक वृहद् नशामुक्ति रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली डिपरापारा से बैगाकुड़ा तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भारत माता वाहिनी दल के सदस्यों ने नारे और स्लोगन के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया और जागरूकता फैलाने के लिए नशामुक्ति साहित्य का वितरण किया। रैली के दौरान आमजन को नशा त्यागने और नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग कोरबा के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करता है तथा इससे बचाव और रोकथाम के उपाय क्या हैं। उनके संबोधन ने ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित किया।
रैली को सफल बनाने में सुश्री दीपमाला नामदेव, उपनिरीक्षक आबकारी, जनपद सदस्य सुफूल दास, सरपंच श्रीमती इंदु मिथलेश कंवर, उपसरपंच श्री विनय कंवर, पंच जयपाल सिंह कंवर, परिवीक्षा अधिकारी श्री एम.के. दिवाकर, ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती लता पटेल, समाज कल्याण विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अजय साहू तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह रैली ग्राम पंचायत तेलसरा सहित पूरे क्षेत्र में नशामुक्ति के संदेश को मजबूत करती है और समाज में एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरक कदम के रूप में स्थापित होती है।
  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री