Ro no D15139/23

विकसित कृषि संकल्प अभियान 5 मई से 20 मई 2026 तक  जिले के 96 ग्रामों में शिविर का होगा आयोजन – किसानों को जागरूक करने गांव-गांव पहुंचेंगा कृषि रथ

राजनांदगांव 05 मई 2026। कृषि विभाग द्वारा जिले में खरीफ पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन 5 मई से 20 मई 2026 तक किया जाएगा। जिसके तहत जिले में कुल 96 ग्रामों में शिविर आयोजित की जाएगी। जिसके लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड के 24 ग्रामों का चयन किया गया है। शिविरों में किसानों को एक ही मंच पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अभियान अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी हेतु तकनीकी सलाह एवं सुझाव देंगी।
उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के प्रति किसानों को जागरूक करना, किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी देना तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए कृषि रथ भी शामिल किया गया है, जो टीम के साथ गांव-गांव जाकर केंद्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देगी। यह अभियान किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं कृषि से जुड़े स्थानीय उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जहां सभी विभागों के अधिकारी चर्चा कर समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे। इसमें स्थानीय एफपीओ, एसएचजी, प्रगतिशील किसान एवं जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही अभियान अंतर्गत उन्नत तकनीक एवं नई किस्मों की जानकारी, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा, मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु जैविक खाद एवं जैव उर्वरकों का उपयोग, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व तथा हरी खाद, जैव उर्वरक, वर्मी कम्पोस्ट, अन्य उत्पादन एवं उपयोग, ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन, धान की आधुनिक रोपाई तकनीक, किसान क्रेडिट कार्ड हेतु प्रोत्साहन, दलहन-तिलहन क्षेत्र का विस्तार, फसल चक्र एवं सिंचाई संसाधनों का समुचित उपयोग, एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसान आईडी निर्माण, पीएम किसान योजना अंतर्गत ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं पंजीयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी जाएगी।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?