Ro no D15139/23

बुढ़ानछापर में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

*- 15 हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण, 6 हितग्राहियों को पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का स्वीकृति आदेश, 5 हितग्राहियों किसान क्रेडिट कार्ड के तहत शून्य ब्याज पर दिया गया ऋण*

 

*- बच्चों के सुपोषण के लिए जनमानस को किया गया जागरूक*

 

*- स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में सिकल सेल, टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई, नि:शुल्क दवाईयों का किया गया वितरण*

 

राजनांदगांव 05 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 5 मई 2026 को डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में बुढ़ानछापर, मोहनपुर, बागनदी, चारभांठा, टाटेकसा, कोठीटोला, कनेरी, कारूटोला, पीपरखार कला, भगवानटोला, बरनारकला, रामपुर, नारायणगढ़, बागरेकसा, सीतागोटा, बोरतलाव कुल 16 ग्राम पंचायत के ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर में मांग से संबंधित 858 एवं शिकायत से संबंधित 8 कुल 866 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके त्वरित निराकरण करने की कार्रवाई की जा रही है। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती माताओं की गोदभराई और नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पोषण कलश एवं दाल व अनाज से बने गणेश आकर्षण का केन्द्र रहे। बच्चों के सुपोषण के लिए जनमानस को जागरूक किया गया।

शिविर में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ द्वारा 15 हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण, 6 हितग्राहियों को पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का स्वीकृति आदेश, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक डोंगरगढ़ व लाल बहादुर नगर द्वारा 5 हितग्राहियों किसान क्रेडिट कार्ड के तहत शून्य ब्याज पर ऋण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा आईस बाक्स व मछली जाल तथा कृषि विभाग द्वारा मूंग बीज का वितरण किया गया। शिविर में परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में सिकल सेल, टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई और नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विकास, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन को प्राप्त किए गए।

शिविर में उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री भरत वर्मा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता अजय सिन्हा, सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती अनिता मंडावी, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती सरिता ओमप्रकाश मंडावी, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री सुरेश वर्मा, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री थनवार मंडावी, एसडीएम श्री एम भार्गव, जनपद सीईओ श्रीमती भगवती साहू सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच, अधिक

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री