Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026-विश्वास, विकास और समाधान का उत्सव हादसे के बाद थमी रफ्तार को मिला सहारा, ट्राइसाइकिल से लौटी जिंदगी की गति लखनलाल को मिला नया सहारा

कोरबा, 05 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता को राहत पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। “गांव-गांव, द्वार-द्वार” पहुंचने की मंशा के साथ सरकार और प्रशासन सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं मांगों का निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। इस पहल से जनसामान्य में विश्वास और उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम ईरफ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए और त्वरित निराकरण की दिशा में कार्रवाई की।
शिविर में ग्राम बड़े बांका निवासी 28 वर्षीय श्री लखनलाल यादव भी पहुंचे। लखनलाल पहले सामान्य जीवन जी रहे थे, लेकिन 04 जनवरी 2023 को हुए एक भीषण सड़क हादसे में उन्होंने अपने दोनों पैर खो दिए। इस दुर्घटना के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया और उन्हें बैसाखियों के सहारे ही चलना-फिरना पड़ता था, जिससे दैनिक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
आज का दिन उनके लिए नई उम्मीद और राहत लेकर आया। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में उन्हें बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इस सहायता से उनके जीवन में न केवल सुविधा आई है, बल्कि आत्मनिर्भरता का नया आत्मविश्वास भी जागृत हुआ है। ट्राइसाइकिल मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “सुशासन तिहार के माध्यम से मुझे बहुत बड़ी सहायता मिली है। पहले मुझे बैसाखियों और दूसरों के सहारे ही कहीं आना-जाना पड़ता था, लेकिन अब मैं अपने हिसाब से स्वतंत्र रूप से आ-जा सकूंगा।” उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री