Ro no D15139/23

स्वच्छ धमतरी के लिए कलेक्टर की अभिनव पहल

सामाजिक संगठनों की भागीदारी से वार्ड स्तर पर बढ़ेगी जागरूकता, वॉलेंटियर्स निभाएंगे अहम भूमिका

 

धमतरी, 5 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

जिले में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में साथी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में एक-एक स्वच्छता वॉलेंटियर की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। ये वॉलेंटियर घर-घर जाकर नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण (गीला एवं सूखा कचरा) तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही स्वच्छ आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।” कलेक्टर ने जनभागीदारी को इस अभियान की सफलता की कुंजी बताते हुए सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वार्ड स्तर पर नियमित स्वच्छता अभियान, श्रमदान और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति स्थायी व्यवहार परिवर्तन सुनिश्चित हो सके।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं युवा संगठनों को इस अभियान से जोड़कर ‘स्वच्छता मित्र’ के रूप में उनकी सहभागिता बढ़ाई जाएगी। साथ ही नगर में प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

 

इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों—साथी समूह, लायंस क्लब, गायत्री परिवार, रोटरी क्लब, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मकुमारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स, राधास्वामी एवं कबीर पंथ—के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया। सभी ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती मनीषा पांडेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों और जनसहभागिता के माध्यम से धमतरी शहर स्वच्छता के मानकों पर नए आयाम स्थापित करेगा तथा अन्य नगरों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि नागरिकों में जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना भी विकसित होगी।

// अमित/:

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार