Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को

धमतरी, 06 मई 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आगामी 10 मई को आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होती है तो कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-85 स्थित आदिवासी विकास विभाग में सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।
सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा की ओएमआर शीट सुबह 9.30 से 10 बजे तक भरी जाएगी और प्राक्चयन परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षार्थियों को फोटोयुक्त मूल आईडी कार्ड-जैसे आधार कार्ड, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र इत्यादि परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को केवल नीले/काले बॉल पेन का ही उपयोग करना होगा। उन्हें कैल्कुलेटर, मोबाईल फोन, पर्स, स्कार्फ अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित होगा।

  • Related Posts

    देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री ने किया ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*   *देश-विदेश के 132 प्रोफेशनल गोल्फर ले रहे हिस्सा,…

    Read more

    मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब और माय भारत युवा कार्यक्रम में जनचेतना जगाने जिले के सोशल मीडिया

    इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 19 सितंबर  को केरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘‘माय भारत युवा कार्यक्रम‘‘…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री