Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 निर्वाचन क्षेत्रों में कोलाहल अधिनियम लागू

धमतरी, 09 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 संपन्न कराने के लिए घोषित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए धमतरी जिले के चारों जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायतों के जिन-जिन ग्राम पचायतों में उप निर्वाचन होना है, में (तीव्र संगीत, ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा कोलाहल) को प्रतिबंधित करना लोकहित में आवश्यक है।
इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ कोलाहन अधिनियम 1985 की धारा 10(2) के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए सभी प्रकार के तीव्र संगीत ध्वनि विस्तारक यंत्र, मोटरयान के प्रेसर हार्न से उत्पन्न होने वाले कोलाहल, जिससे सामान्य पैदल चलने वाला व्यक्ति घबरा जाए या जिसे सुनकर क्षोभ या सन्त्रास कारित हो को, उन समस्त ग्राम पचायतों में जहॉं उप निर्वाचन होना है, में प्रतिबंधित किया है।
निर्वाचन के प्रयोजनों के लिए निर्वाचन अवधि के दौरान सुबह 6 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक चारों जनपद पंचायतों के उन ग्राम पंचायतों, जहाँ-जहाँ उप निर्वाचन होना है, में ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर इत्यादि) के प्रयोग की अनुमति शर्तों के अधीन होगी। इसके तहत उक्त समयावधि में किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग तभी किया जा सकेगा, जब उससे छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश का कोई उल्लंघन न होता हो। चलित वाहन में ध्यनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग आयोग के द्वारा समय-समय पर जारी दिशा, निर्देशो, आदेशों के अनुरूप एवं आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा पर ही किया जा सकेगा।
यह प्रतिबंध धारा 13 के तहत जिन्हें कानून द्वारा छूट प्रदान किया गया है, उन पर लागू नहीं होगा। इस आदेश के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन किये जाने पर उक्त अधिनियम की धारा 16(1) के प्रावधान के अनुसार कोई पुलिस अधिकारी हो हेड कान्स्टेबल के पद से कम संवर्ग का न हो उस ध्वनि विस्तारक यंत्र को जप्त करके कार्यवाही कर सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रवृत्त होगा एवं 04 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगा।
क्रमांक-46/200/पाराशर

  • Related Posts

    रायपुर में 7 को सम्भागस्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे अध्यक्षता और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय होंगे मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा…

    Read more

    कार्यो में गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    निर्माण कार्यों में देरी पर मैदानी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार* विकसित भारत जी राम जी योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार देने के निर्देश*   कवर्धा-दिनांक 04सिंतबर…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे