Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 निर्वाचन क्षेत्रों में धारा 144 लागू

धमतरी, 09 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पचायतों के उप निर्वाचन 2026 संपन्न कराने के लिए चुनाव के प्रचार-प्रसार हेतु जिले के चारों जनपद पंचायतों के उन समस्त ग्राम पचायतों में जहॉं-जहाँ उप निर्वाचन होने हैं, में जुलूस, रैली एवं आम सभाओं के आयोजन किए जायेंगे। इस प्रकार के आयोजनों के दौरान आम व्यक्ति के लाठी, हथियार इत्यादि को लेकर सम्मिलित होने की भी संभावना बनी रहेगी। इस प्रकार के आयोजन में उपरोक्त क्षेत्रों में भीड़ जमा हो सकती है तथा प्रचार-प्रसार के दौरान रैलियों, जुलूसों में आपस में बलवा, दंगे एवं मारपीट कर शांति भंग करने की प्रबल संभावनाए बन सकती हैं। जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 144 जा. फौ लगाना आवश्यक हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भी चुनाव के परिप्रेक्ष्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश समय-समय पर जारी किए गए हैं।
धमतरी जिले के चारोे जनपद पंचायतों के समस्त ग्राम पंचायतों में जहाँ-जहाँ उप निर्वाचन 2026 के तहत् मतदान 01 जून 2026 एवं सारणीकरण 04 जून 2026 (यदि आवश्यक हो तो तहसील/खण्ड मुख्यालय में) को संपन्न होने जा रहा है. एवं जिसकी प्रक्रिया की तैयारियां प्रारंभ हो गयी है, और इसके दरम्यान शांति भंग होने का अंदेशा है, जो सामान्य जन-जीवन एवं लोक संम्पत्ति के लिए खतरा पैदा कर सकता है एवं शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव में बाधा खड़े कर सकतें है। लोक जीवन एवं लोक सम्पत्ति की सुरक्षा को उत्पन्न होने वाले, खतरे को रोका जाना आवश्यक हो गया है. ताकि निर्वाचन में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग भयमुक्त वातारण में निर्भयतापूर्वक कर सकें। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए आदेश पारित किया है।
जारी आदेश में बताया गया कि कोई भी व्यक्ति चारों जनपद पंचायतों के समस्त ग्राम पंचायतों में जहाँ-जहाँ उप निर्वाचन 2026 होना है, के सार्वजनिक स्थलों, जुलूस या रैली तथा आमसभा के दौरान किसी भी प्रकार का शस्त्र, लाठी, बल्लम, तलवार, रॉड, चैन एवं अन्य हथियार अपने साथ लेकर नहीं चलेगा और न ही रखेगा।
यह आदेश धमतरी जिले के चारों जनपद क्षेत्र के उन समस्त ग्राम पंचायतों में जहां-जहाँ उप निर्वाचन होना है, की सीमाओं में यथास्थिति जन साधारण पर लागू माना जावेगा। परंतु यह आदेश कर्तव्य पर कार्यरत शासकीय कर्मचारियों पर और ऐसे व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जिन्हें हथियार धारण करने की अनुमति है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होकर 04 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगा ।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर विशेष लेख, नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी

    धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 4 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद स्कूलों में घंटियां बजने लगी हैं, जो…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    नई दिल्ली, 4 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी