Ro no D15139/23

लुण्ड्रा में मिली दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियां, 78 वर्षीय साधु शाह वर्षों से कर रहे संरक्षण

अम्बिकापुर 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत लुण्ड्रा विकासखंड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीति भगत की सूचना पर सर्वेक्षण दल ग्राम दोरना पहुंचा, जहां पांडुलिपि संरक्षक 78 वर्षीय साधु शाह के निवास पर दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियों का संग्रह मिला।

सर्वेक्षण टीम ने साधु शाह को पांडुलिपि संरक्षण योजना की जानकारी देते हुए पांडुलिपियां दिखाने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने अपने पूजाघर में सुरक्षित रखी पांडुलिपियों के दो बड़े बंडल प्रस्तुत किए। इनमें एक बंडल कार्तिक महात्म्य तथा दूसरा रामायण के बालकाण्ड एवं अयोध्या कांड से संबंधित था।

साधु शाह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय वृंदावन शाह इन पांडुलिपियों का नियमित पाठ किया करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि ताड़पत्र पांडुलिपियों की विशेषता यह है कि इनमें स्याही का प्रयोग नहीं किया जाता। अक्षरों को लोहे की नुकीली कलम से ताड़पत्र पर उकेरा जाता है, जिससे लेखन लंबे समय तक सुरक्षित बना रहता है।

उन्होंने बताया कि पांडुलिपियां अत्यंत पुरानी होने के कारण अब धूमिल हो चुकी हैं। पढ़ने के समय धुंधले अक्षरों पर हल्दी मल देने से अक्षर पुनः स्पष्ट दिखाई देने लगते हैं। साधु शाह के पास वैद्यकी से संबंधित कई महत्वपूर्ण पांडुलिपियां भी थीं, जिन्हें सुरक्षा के अभाव में दीमकों ने नष्ट कर दिया। उल्लेखनीय है कि साधु शाह स्वयं भी पारंपरिक वैद्य हैं।

पांडुलिपियों की जानकारी को डिजिटल रूप से अपलोड करने का कार्य अजित कंवर द्वारा किया गया। यह सर्वेक्षण अभियान क्षेत्र की प्राचीन ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार