Ro no D15139/23

नगर पालिका त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026ः जशपुर जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू, विश्राम भवनों के उपयोग पर प्रतिबंध

जशपुरनगर 11 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर द्वारा नगर पालिका त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।
आदर्श आचरण संहिता के प्रमुख प्रावधानः
निर्वाचन घोषणा से निर्वाचन समाप्ति तक राजनीतिक दल के व्यक्ति, मंत्रीगण, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी आदि शासकीय व अर्द्धशासकीय विश्राम भवन, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस, छत्तीसगढ़ भवन आदि में चुनाव प्रचार या राजनीतिक उद्देश्य से न ठहर सकते हैं और न ही राजनीतिक गतिविधि कर सकते हैं।
ठहरने व सुविधाओं के नियमः
          पात्रतानुसार व उपलब्धता पर कक्ष दिया जा सकता है, लेकिन निर्धारित राशि जमा कर रसीद दी जाएगी।  टेलीफोन के लिए अलग रजिस्टर’ रखा जाएगा और कॉल की राशि तुरंत ली जाएगी।  भोजन की व्यवस्था नहीं की जाएगी।  राजनीतिक बैठक या विचार-विमर्श की अनुमति नहीं होगी।  एक रजिस्टर में आगंतुक का नाम, पता, ठहरने का प्रयोजन, ली गई राशि आदि का ब्यौरा दर्ज होगा।  एक व्यक्ति को अधिकतम 47 घंटे के लिए ही कक्ष आरक्षित किया जाएगा।
कक्ष आरक्षण पर 3 से अधिक वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी।  जिन भवनों में निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ठहरे हैं, वहां किसी अन्य राजनीतिक व्यक्ति को कक्ष नहीं दिया जाएगा।
आरक्षण का अधिकार व प्राथमिकताः
जिला मुख्यालय में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, अनुविभागीय मुख्यालय में एसडीएम, अन्य स्थानों पर तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी आरक्षण करेंगे।  प्राथमिकता क्रम में निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व उनके अधिकारी, निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। उनके लिए कक्ष सदैव आरक्षित रहेगा। इसके बाद ही अन्य को कक्ष आवंटित किया जाएगा। यह प्रतिबंध निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक संपूर्ण जशपुर जिले में लागू रहेगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!