Ro no D15139/23

सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

Suvendu Adhikari: कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लेकर एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है. फेसबुक पर ”दी डेली इंकलाब” नाम के पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के खिलाफ धमकी भरा और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है. वीडियो में हिंदी में बोलते हुए आरोपी ने सीएम को नुकसान पहुंचाने की बात कही है.

बांग्लादेश से जुड़े होने का शक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस फेसबुक पेज से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, उस पर बांग्लादेश का झंडा लगा हुआ है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो बांग्लादेश में बना होगा. हालांकि, वीडियो में बोलने वाला शख्स हिंदी में बोल रहा है. पुलिस इस वीडियो की सत्यता और स्रोत की जांच कर रही है. अभी तक प्रशासन ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है.

”सीमा पर ही दफनाने” की धमकी

वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने सीएम शुभेंदु अधिकारी को ”सीमा पर ही दफनाने” और शारीरिक हमला करने की धमकी दी है. इस तरह की भाषा बेहद गंभीर मानी जा रही है, खासकर तब जब कुछ दिन पहले ही उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में मुख्यमंत्री के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या हो चुकी है.
पीए की हत्या के बाद राज्य सचिवालय ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है.

सीएम का निर्देश-जनता को न हो परेशानी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सुरक्षा ऐसी रखी जाये, जिससे आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो. राज्य सरकार का कहना है कि सुरक्षा में कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जायेगी और मामले की गहरायी से जांच चल रही है.

  • Related Posts

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    Bihar Development Projects: हर साल जब कोसी, गंडक, बागमती और दूसरी नदियां उफान पर आती हैं, तो बिहार के गांवों में सिर्फ पानी नहीं पहुंचता बल्कि लोगों की मेहनत, फसल और…

    Read more

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच 7.8% की बढ़त दर्ज की है. 31 अगस्त को जारी इस आंकड़े के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार