Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर योजना: राहूद के जयलाल वर्मा ने अपनाई सौर ऊर्जा, अब बिजली बिल से मिलेगी राहत

रायपुर 12 मई 2026/प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम राहूद निवासी श्री जयलाल वर्मा ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में प्रेरणादायक कदम उठाया है। जयलाल वर्मा क्षेत्र के उन जागरूक उपभोक्ताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेकर बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण दोनों को अपनाया है।

जयलाल वर्मा के घर की मासिक बिजली खपत लगभग 400 यूनिट है। 3kW सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद अब उन्हें योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। इससे उनके मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और भविष्य में आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी।

इस सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना पर शासन की ओर से उन्हें ₹1,08,000 की सब्सिडी स्वीकृत हुई है, जिससे प्लांट लगाने की लागत काफी कम हो गई है। इससे आम उपभोक्ताओं के लिए भी सौर ऊर्जा अपनाना आसान और किफायती बन रहा है।

जयलाल वर्मा ने बताया कि योजना की पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही। उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम लगने के बाद वे गांव के अन्य लोगों को भी प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बिजली विभाग (CSPDCL) द्वारा नेट-मीटरिंग प्रक्रिया पूर्ण होते ही उन्हें मुफ्त बिजली का सीधा लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

सौर ऊर्जा अपनाकर जयलाल वर्मा ने न केवल अपने परिवार के लिए आर्थिक राहत का मार्ग प्रशस्त किया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

  • Related Posts

    देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री ने किया ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*   *देश-विदेश के 132 प्रोफेशनल गोल्फर ले रहे हिस्सा,…

    Read more

    मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब और माय भारत युवा कार्यक्रम में जनचेतना जगाने जिले के सोशल मीडिया

    इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 19 सितंबर  को केरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘‘माय भारत युवा कार्यक्रम‘‘…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री