Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026: सुखंती मझवार को शिविर में तत्काल मिला राशन कार्ड, बच्चों के लिए खाद्यान्न की चिंता हुई दूर

रायपुर, 12 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। राज्यभर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों में लोगों की मांगों का न केवल पंजीयन किया जा रहा है, बल्कि पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के ग्राम परपटिया में आयोजित शिविर ने एक जरूरतमंद परिवार की वर्षों पुरानी चिंता दूर कर दी।

 

*मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं सुखंती*

 

ग्राम परपटिया निवासी श्रीमती सुखंती मझवार तीन छोटे बच्चों की मां हैं। परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा मजदूरी है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके पास राशन कार्ड नहीं था, जिससे उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले सस्ते खाद्यान्न और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना उनके लिए कठिन था।

 

*शिविर में हाथों-हाथ बना राशन कार्ड*

 

सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में सुखंती मझवार ने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पात्रता की जांच की और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर मौके पर ही उनका राशन कार्ड जारी कर दिया। राशन कार्ड प्राप्त होते ही सुखंती के चेहरे पर खुशी झलक उठी।

 

*मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

 

श्रीमती सुखंती मझवार ने भावुक होकर कहा कि राशन कार्ड नहीं होने से बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो जाता था। अब राशन कार्ड मिलने से परिवार को नियमित रूप से सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

*सुशासन तिहार से गांव में ही मिल रहा समाधान*

 

सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आम नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर से राहत दिलाना है। शिविरों में राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राजस्व प्रकरण सहित विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। सुखंती मझवार जैसी अनेक हितग्राहियों के लिए सुशासन तिहार उम्मीद, राहत और विश्वास का माध्यम बनकर सामने आया है।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार