Ro no D15139/23

जशपुर में उप निर्वाचन की सरगर्मी तेज नगर पालिका जशपुर के 2 वार्डों और पंचायतों के 30 पदों पर होगा चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू, 18 मई अंतिम तिथि निर्धारित

 

जशपुरनगर 12 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन मई 2026 की समय-अनुसूची जारी की गई है। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जशपुर जिले में नगर पालिका परिषद जशपुरनगर के दो वार्डों सहित पंचायत स्तर पर विभिन्न रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रशासन ने चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार जशपुर जिले में नगर पालिका परिषद जशपुरनगर के वार्ड क्रमांक 8 एवं वार्ड क्रमांक 14 में पार्षद पद हेतु उप निर्वाचन कराया जाएगा। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत जिले में 2 सरपंच एवं 28 पंच पदों सहित कुल 30 रिक्त पदों पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
18 मई तक कर सकेंगे नामांकन दाखिल –
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 11 मई 2026 से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। इसी दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित हुई तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। अभ्यर्थी 18 मई 2026 तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 19 मई 2026 को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) की जाएगी। वहीं अभ्यर्थी 21 मई 2026 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी तथा चुनाव चिन्हों का आबंटन भी किया जाएगा।
1 जून को होगा मतदान, 4 को परिणाम –
नगरीय निकायों के लिए 1 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान 1 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगा। नगर निकाय निर्वाचन की मतगणना एवं परिणामों की घोषणा 4 जून 2026 को सुबह 9 बजे से की जाएगी। पंचायत निर्वाचन में मतदान केंद्र स्तर पर मतगणना मतदान समाप्ति के पश्चात होगी, जबकि आवश्यक हो तो खंड मुख्यालय स्तर पर मतगणना 2 जून 2026 को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। पंचायत चुनावों के परिणामों की घोषणा 4 जून 2026 को की जाएगी।
जशपुर में प्रशासनिक तैयारियां शुरू –
निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के बाद जशपुर जिला प्रशासन एवं निर्वाचन अमला सक्रिय हो गया है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सं.क्र./782/रात्रे

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर