Ro no D15139/23

नियद नेल्ला नार योजना, 78 साल बाद गारपा गांव में हुआ उजाला, दुर्गम वनांचल तक पहुँची बिजली

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और कभी नक्सलवाद के साये में रहे क्षेत्रों में अब विकास का नया सूर्याेदय हो रहा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नियद नेल्ला नार योजना (आपका अच्छा गाँव) के तहत नारायणपुर जिले के अत्यंत दुर्गम ग्राम गारपा में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुँची है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संकल्प का ही परिणाम है कि आज इन गाँवों के 48 परिवारों के घरों में पहली बार बिजली का बल्ब रोशन हुआ है।

*चुनौतियों पर भारी पड़ी प्रशासनिक दृढ़ता*

नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे गारपा तक बिजली पहुँचाना एक बड़ी चुनौती थी। इस परियोजना को लगभग 55 लाख रुपये की लागत से धरातल पर उतारा गया। भौगोलिक विषमताओं और सुरक्षा संबंधी जोखिमों के बावजूद बिजली विभाग की तकनीकी टीम ने मिशन मोड में काम करते हुए समय सीमा के भीतर लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण किया।

*विकास की मुख्यधारा से जुड़ा गारपा*

विद्युतीकरण से गारपा के ग्रामीणों के जीवन में व्यापक बदलाव आने तय हैं। अब बच्चों को रात में पढ़ाई के लिए ढिबरी या मिट्टी के तेल पर निर्भर नहीं रहना होगा। बिजली आने से टीकाकरण के लिए कोल्ड स्टोरेज और अन्य आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आसान होगा। ग्रामीण अब कुटीर उद्योगों, मोबाइल कनेक्टिविटी और अन्य तकनीकी सुविधाओं से जुड़ सकेंगे।

*बदलता नारायणपुर नियद नेल्लनार बना वरदान*

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह योजना उन क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है, जहाँ नक्सली भय के कारण दशकों से विकास कार्य ठप थे। बिजली पहुंचने से अब गारपा के बच्चों को रात में पढ़ाई करने में आसानी होगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य अब अन्य दूरस्थ गांवों में भी प्राथमिकता के साथ बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना है।

  • Related Posts

    रायपुर में 7 को सम्भागस्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे अध्यक्षता और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय होंगे मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा…

    Read more

    कार्यो में गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    निर्माण कार्यों में देरी पर मैदानी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार* विकसित भारत जी राम जी योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार देने के निर्देश*   कवर्धा-दिनांक 04सिंतबर…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे