Ro no D15139/23

नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

*बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक, विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी*

 

*हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं सहायता राशि का किया गया वितरण*

 

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आज जांजगीर-चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर-नैला के सांस्कृतिक भवन, कचहरी चौक तथा जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाही (नाला) के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अतिथियों ने अवलोकन किया तथा नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में आयोजित शिविर में कुल 561 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 540 मांग एवं 21 शिकायतें शामिल थीं।

 

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र, चेक एवं सहायता राशि वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक उपस्थित रहे।

 

*14 मई को अकलतरा और तनौद में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर*

 

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 14 मई को नगर पालिका अकलतरा के कंवर भवन भुवन भास्कर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, वार्ड क्रमांक 12 तथा जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत तनौद के हाई स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

नगर पालिका अकलतरा के शिविर में वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक के नागरिक शामिल होंगे। वहीं ग्राम पंचायत तनौद में तनौद, ससहा, खरखोद, मुड़पार (चु.), चुरतेला, मेंकरी, भुईगांव, कमरीद, खरगहनी, खोरसी, देवरी, पंडरिया, खोखरी, कोडाभाट, रसौटा, सिर्री, हिर्री, धनगांव, डोंगाकोहरौद एवं भिलौनी सहित कुल 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण भाग लेंगे।

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर