Ro no D15139/23

मरवाही के वनांचल में गूंजी जनता की आवाज, मौके पर ही सुलझे कई मसले ग्राम उषाड़ में आयोजित शिविर में 17 पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल; पेयजल संकट दूर करने हैंडपंप और नई राशन दुकान स्वीकृत

 

रायपुर, 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की संकल्पना अब छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में मूर्त रूप ले रही है। इसी कड़ी में मरवाही जनपद के सुदूर ग्राम पंचायत उषाड़ में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर सीधे प्रशासन से संवाद किया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने तत्काल राहत के निर्देश दिए पेयजल और राशन की समस्या दूर करें। ग्राम कटरा (तुरिझिरिया मोहल्ला) और ग्राम बरौर (पुराना बाजार) में गंभीर पेयजल संकट को देखते हुए नवीन हैंडपंप स्वीकृत किए गए। ग्राम कुम्हारी के हितग्राहियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त राशन दुकान खोलने की मंजूरी प्रदान की गई।

राजस्व अमले को कड़ी चेतावनी

राजस्व मामलों में हो रही देरी पर कलेक्टर ने सख्त रुख अख्तियार किया। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और पटवारियों की उपस्थिति में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की और स्पष्ट कहा कि अविवादित सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण के सभी प्रकरण एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत किए जाएं।
राजस्व विभाग एक महीने के भीतर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए। जनता को काम के लिए भटकना पड़ा, तो जिम्मेदार अधिकारी स्थानांतरण के लिए तैयार रहें। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं लापरवाही हो, तो वे सीधे उच्चाधिकारियों या थाना प्रभारी को सूचित करें।

एक ही छत के नीचे योजनाओं का लाभ

शिविर के दौरान कुल 711 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 116 का तत्काल निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों ने अपनी सक्रियता दिखाई। कृषि एवं पशुपालन विभाग को पात्र किसानों को मिनी ट्रैक्टर, रोपा मशीन और उन्नत नस्ल के बकरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धरती आबा योजना के तहत लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन और जॉब कार्ड से संबंधित लंबित प्रकरणों में तेजी लाने के निदेश कलेक्टर ने दिए।

सामाजिक सरोकार और वितरण

शिविर में प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक खुशियाँ भी साझा की गईं। तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। साथ ही किसानों को किसान किताब, मछली जाल, ड्राइविंग लाइसेंस, मितानिन किट और आयुष्मान कार्ड जैसे हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया गया।

जनगणना 2027 के लिए आह्वान

कलेक्टर ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भारत की जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में ग्रामीणों से प्रगणकों का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  मुकेश रावटे, एएसपी  अविनाश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक माह भर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ – विजय शर्मा

      *नरेन्द्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’* ’रायपुर।’ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/गृह…

    Read more

    धमतरी के हर युवा तक पहुंचे सही अवसर : शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय पर जिला प्रशासन का जोर

      ‘युवा धमतरी’ पहल के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं आकांक्षी उद्यमियों को काउंसलिंग, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार, मेंटरशिप और स्टार्टअप अवसरों से जोड़ने का प्रयास धमतरी, 8 सितम्बर 2026। जिले…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु