Ro no D15139/23

बेलसोंगा जलाशय से बढ़ेगी खेती की ताकत गेट सुधार से सिंचाई होगी सुदृढ़, किसानों को मिलेगा बेहतर उत्पादन का लाभ कलेक्टर ने निरीक्षण कर मरम्मत के दिए निर्देश

 जशपुरनगर 15 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने गुरुवार को बगीचा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत चराईखारा स्थित बेलसोंगा जलाशय का निरीक्षण किया। यह जलाशय पहाड़ी क्षेत्रों से घिरे मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण है। कलेक्टर ने जलाशय पहुंचकर उसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान श्री चक्रवर्ती ने बताया कि जलाशय में जल भराव की स्थिति अच्छी रहती है। जिससे आसपास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर भी संतुलित बना रहता है। हालांकि जलाशय के गेट की मरम्मत की आवश्यकता है, जिससे जल प्रबंधन और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

कलेक्टर ने स्थल का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलाशय के गेट की मरम्मत के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि जलाशय को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गेट की मरम्मत के बाद जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे किसानों को समय पर पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे न केवल फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उत्पादन में भी वृद्धि होगी और किसानों की आय में सुधार आएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र के किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय